विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में खेलते समय पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, इकलौते बेटे की मौत

Published: Tue, 25 Aug 2026 08:33 PM (IST)

जींद के सिंधवी खेड़ा गांव में खेलते समय पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से दुर्घटनावश गोली लगने से 13 वर्षीय किशोर अरमान की मौत हो गई।

जींद में पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली लगने से इकलौते बेटे की मौत।

जींद में पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली लगने से इकलौते बेटे की मौत।

HighLights

  1. जींद के सिंधवी खेड़ा में किशोर की गोली लगने से मौत

  2. पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से दुर्घटनावश चली गोली

  3. अलमारी से स्कूल ड्रेस निकालते समय हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, जींद। गांव सिंधवी खेड़ा में सोमवार शाम को घर पर 13 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। जिस समय उसे गोली लगी, घर में कोई नहीं था। किशोर अपने घर का इकलौता चिराग था।

सिंधवी खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार एक व्यक्ति का निजी सुरक्षा कर्मचारी है। उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल है। नरेंद्र काफी समय से यही काम करता है।

सोमवार को नरेंद्र किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। उसकी पिस्तौल घर पर रखी हुई थी। उसका बेटा अरमान घर पर ही खेल रहा था। अलमारी से स्कूल ड्रेस निकालते समय उसके हाथ पिस्तौल लग गई।

इसी दौरान उससे गोली चल गई, जो उसके सिर में जा लगी। गाली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व स्वजन मौके पर पहुंचे और अरमान को नागरिक अस्पताल में लेकर गए। देर शाम को चिकित्सकों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अचानक गोली चलने से अरमान की मौत हुई है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। मामले में स्वजन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।