महर्षि दयानंद के जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा
आर्य समाज के तत्वावधान में महर्षि दयानंद के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन कर पुरोहित मिथिलेश शास्त्री द्वारा हवन करवाया गया।
संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य समाज के तत्वावधान में महर्षि दयानंद के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन कर पुरोहित मिथिलेश शास्त्री द्वारा हवन करवाया गया। यज्ञ के बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका संचालन स्वामी रामवेश द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में आर्य समाज के योग साधक सूर्यदेव द्वारा तैयार बच्चों ने योग व लाठी चलाने का प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा आर्य समाज के प्रांगण से शुरू होकर अनाज मंडी, कोर्ट रोड, अपोलो चौक से होते हुए आर्य समाज में ही सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा के समापन पर ऋषि लंगर का आयोजन भी किया गया। आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य, मंत्री विजय कुमार व कोषाध्यक्ष अश्विनी आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम 18 से 21 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा।