जनता ही मेरी पार्टी और टिकट : राजबीर शर्मा
लक्ष्मी पैलेस में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में समाजिक कार्यकर्ता राजबीर शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में नरेंद्र डांगी व जितेंद्र पड़ाना ने हरियाणवी रागनी सुना कर लोगों का मनोरंजन किया।
संवाद सूत्र, सफीदों : लक्ष्मी पैलेस में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में समाजिक कार्यकर्ता राजबीर शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में नरेंद्र डांगी व जितेंद्र पड़ाना ने हरियाणवी रागनी सुना कर लोगों का मनोरंजन किया। राजबीर शर्मा ने कहा कि वो राजनीति में सिर्फ समाज हित के कार्य करने आये हैं। वो राजनीति में सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा करना ही उनके जीवन का ध्यये है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भी जनता है और टिकट भी जनता है। क्योंकि चुनाव में पार्टी और टिकट से चुनाव नहीं जीता जाता बल्कि वोटों से जीता जाता है। राजबीर शर्मा ने उनके संगठन जय भारत से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में उनके चुनाव रणनीति तैयार करेगा।