शाह से नहीं हुड्डा से जबाव मांगें तंवर : प्रेमलता
संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद के
संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद के पिछड़ेपन का जबाव मांग रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को चाहिए कि वो जींद के पिछड़ेपन का जबाव कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा से मांगे। हमारी सरकार ने जींद जिले में तेजी से काम किया है। लगातार दस साल जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भूपेंद्र ¨सह हुड्डा सीएम थे। जींद के साथ जानबूझ कर सौतले व्यवहार कर जिले को विकास, रोजगार में पीछे रखा गया। वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
अमित शाह को कांग्रेस, इनेलो द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के बयानों पर प्रेमलता ने कहा कि दोनों पार्टियां प्रदेश का भाईचारा खराब करना चाहती है। भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलनी वाली पार्टी है। बिना भेदभाव के विकास कार्य करने के साथ-साथ हर वर्ग के हितों को सर्वोपरि रख उनके लिए काम केंद्र, प्रदेश सरकार कर रही है। 2022 तक हर सिर को छत देने की बात हो या किसानों की आय दोगुनी करनी की बात हो हर वो वायदा भाजपा पूरा कर रही है जो जनता से किए है। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, ओमप्रकाश थुआ, सुरेंद्र गर्ग, रमेश श्योकंद, कपिल श्योकंद, रणधीर पांचाल, दिनेश थुआ, धर्मेद्र चहल, गुरनाम पालवां, प्रदीप मोर मौजूद रहे।