कनाडा में रह रही युवती से बनाए संबंध, फिर अश्लील वीडियो बनाकर कर दिए वायरल; जींद के युवक पर केस दर्ज
कनाडा में रह रही एक युवती को ब्लैकमेल कर युवक ने पैसे ऐंठे और अश्लील वीडियो-फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ...और पढ़ें
-1786533206300_m.webp)
जींद के युवक ने कनाडा में रह रही युवती के अश्लील वीडियो किए वायरल। तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है।
HighLights
कनाडा निवासी युवती को युवक ने ब्लैकमेल किया
आरोपित ने अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए
पुलिस ने बलविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, जींद। कनाडा में रह रही एक युवती को ब्लैकमेल कर एक युवक ने पैसे ऐंठ लिए। जब युवती ने फिर से पैसे नहीं दिए तो आरोपित युवक ने युवती की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव पदार्थ खेड़ा निवासी बलविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ऑनलाइन भेजी शिकायत में एक युवती ने कहा कि वह इस समय कनाडा में रहती है। शिकायत में युवती ने कहा कि जब वह नाबालिग थी, उसकी दोस्ती गांव पदार्थ खेड़ा निवासी बलविंद्र के साथ हो गई। बलविंद्र ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली।
कुछ समय के बाद वह कनाडा चली गई। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो उसके स्वजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित ने उससे काफी रुपये भी वसूले और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
उसने आरोपित की बात नहीं मानी और बातचीत करनी बंद कर दी। इस पर आरोपित बलविंद्र ने उसकी अश्लील वीडियो उसके दोस्तों के पास भेज दी और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।
अब आरोपित स्नैपचेट व इंस्टाग्राम की अलग-अलग आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो डाल रहा है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को ऑनलाइन शिकायत मिली है। पुलिस ने बलविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
