भाजपा और कांग्रेस के कई नेता मेरे संपर्क में: अभय चौटाला
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में खलबली बच गई है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो और बसपा क
जागरण संवाददाता, जींद : विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में खलबली बच गई है।
गठबंधन होने के बाद भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता उनके संपर्क में हैं और इनेलो में शामिल होना चाहते हैं। इन नेताओं के इनेलो में शामिल होने के बाद भाजपा व कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी।
अभय चौटाला बृहस्पतिवार को जाट धर्मशाला में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता बसपा के हरियाणा व हिमाचल के जोनल प्रभारी दयाचंद लाकरा ने की। अभय चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की लहर चल पड़ी है। इसी कारण विपक्षी दलों के नेता इनेलो में शामिल होना चाहते हैं। अगले चुनाव तक कई विपक्षी दलों के कई बड़े नेता इनेलो में शामिल हो जाएंगे। पूरी तरह चुनावी मोड में दिख रहे अभय ने कहा कि सत्ता में आने पर गरीब परिवारों की बेटी की शादी पर 5 लाख रुपये कन्यादान देंगे और किसानों का कर्जा माफ करेंगे। चौटाला ने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद नौकरियों में मेरिट को नहीं, कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश का प्रजातंत्र खतरे में पड़ गया है और भाजपा व कांग्रेस रीजनल पार्टियों को खत्म करना चाहती है। लोकतंत्र खतरे में देखकर देश की रीजनल पार्टियां एकजुट हो रही है। प्रजातंत्र को खत्म करने की शुरुआत कांग्रेस ने 1982 में की थी। जहां पर चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस ने भजनलाल का मुख्यमंत्री बना दिया था। अब इसी तरीके से देश में भाजपा प्रजातंत्र को खतरे में डालकर गोवा, कर्नाटक, असम में सरकार बना ली है।
---------------
--जींद जिला परिषद प्रधान इनेलो में शामिल
जींद जिला परिषद की प्रधान पदमा ¨सगला और उनके पति विनोद ¨सगला वीरवार को अभय चौटाला की अगुआई में इनेलो में शामिल हो गए। पिल्लूखेड़ा मंडी में हुई जनसभा में अभय चौटाला ने विनोद ¨सगला को पगड़ी और पदमा को पटका पहनाया। अभय ने कहा कि विनोद ¨सगला को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कभी बीरेंद्र के करीबी रहे ¨सगला ने मंच पर प्रेमलता व बीरेंद्र के खिलाफ भड़ास निकाली।