सेव संस्था ने कूड़ादान प्रयोग करने की दिलवाई शपथ
सेवा संस्था ने शनिवार को पौधों के रख-रखाव को लेकर श्रमदान करते हुए 209 वां अभियान चलाया।
जागरण संवाददाता, जींद : सेवा संस्था ने शनिवार को पौधों के रख-रखाव को लेकर श्रमदान करते हुए 209 वां अभियान चलाया। सेव संस्था सदस्यों ने सुबह अंकुर स्कूल, अर्बन एस्टेट के पार्कों में जो 60 पौधे लगा रखे हैं, उनके पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। दोनों पार्को में पड़े पॉलीथिन को उठाया। सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने बताया कि दोनों पार्कों में आने वाले आसपास के लोग पौधों की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ादान का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई। उनके साथ ओमप्रकाश सरसाना, जगबीर सिंह देशवाल, सुजान पूनिया, अजमेर चौहान, धर्मवीर पूनिया, हरबीर, रिशुभ गुप्ता, अरविद ढुल ने भी श्रमदान किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप