भारत जानो प्रतियोगिता में एसडी स्कूल के विद्यार्थी प्रथम
जिला स्तरीय भारत जानो प्रतियोगिता में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार अत्री ने बताया कि आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारत जानो प्रतियोगिता में छात्र गुरदीप और अभिषेक ने भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : जिला स्तरीय भारत जानो प्रतियोगिता में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार अत्री ने बताया कि आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारत जानो प्रतियोगिता में छात्र गुरदीप और अभिषेक ने भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।