आर्य स्कूल में सत्यार्थ प्रकाश ज्ञान परीक्षा आयोजित
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सत्यार्थ प्रकाश ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा का शुभारंभ आर्य समाज के मंत्री विजय कुमार ने किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सत्यार्थ प्रकाश ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा का शुभारंभ आर्य समाज के मंत्री विजय कुमार ने किया। प्राचार्य रघुभूषण गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगी परीक्षा आचार्य ज्ञानेश्वराचार्य की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती रचित सत्यार्थ प्रकाश से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें बच्चों की शिक्षा, विवाह, ब्रह्मचार्य आश्रम, गृहस्थ आश्रम, वानप्रस्थ आश्रम, संन्यास आश्रम, आचार-अनाचार, खाने योग्य व न खाने योग्य पदार्थ व राजधर्म आदि के बारे में विस्तार से वैज्ञानिक आधार पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 60 बहु विकल्प व 10 लघुउत्तरात्मक प्रश्न पूछे गए। इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार, दूसरे स्थान वाले को 11 हजार व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 7500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।