बॉडी बिल्डिग में संजय सैनी बने मिस्टर इंडिया
सफीदों क्षेत्र के मशहूर बॉडी बिल्डर संजय सैनी ने बॉडी बिल्डिग में फिर से सफीदों क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संजय सैनी बॉडी बिल्डिग में मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।
संवाद सूत्र, सफीदों: सफीदों क्षेत्र के मशहूर बॉडी बिल्डर संजय सैनी ने बॉडी बिल्डिग में फिर से सफीदों क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संजय सैनी बॉडी बिल्डिग में मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। संजय सैनी की इस उपलब्धि पर सफीदों क्षेत्र के लोगों खासकर युवाओं में खुशी का माहौल है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संजय सैनी ने महाराष्ट्र के पुणे में इंडियन बॉडीबिल्डिग फिटनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित 59वीं मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप में 80 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 400 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। संजय सैनी ने शारीरिक सौष्ठव का परिचय देते हुए सभी को मात देकर प्रतियोगिता में प्रथम प्रथम स्थान हासिल करते हुए मिस्टर इंडिया बने और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।