वेतन के लिए चक्कर काट रहा सफाई कर्मचारी
अनाज मंडी में बने सुलभ शौचालय का सफाई कर्मचारी सुमेर कई महीनों से वेतन के लिए मार्केटिग बोर्ड अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसे अपना वेतन नहीं मिल पा रहा। सुमेर ने बताया कि सितम्बर 2019 से उसे वेतन नहीं मिल रहा।
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : अनाज मंडी में बने सुलभ शौचालय का सफाई कर्मचारी सुमेर कई महीनों से वेतन के लिए मार्केटिग बोर्ड अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसे अपना वेतन नहीं मिल पा रहा। सुमेर ने बताया कि सितम्बर 2019 से उसे वेतन नहीं मिल रहा। इसके चलते उसकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन के लिए वह मार्केटिग बोर्ड के एक्सईएन व एसडीओ विकास गुप्ता से मिल चुका है, लेकिन उसका वेतन नहीं मिल पाया है। सुमेर ने आरोप लगाया कि एसडीओ जानबूझ कर इस मामले में अड़ंगा डाल रहा है। पिल्लूखेड़ा मंडी के आढ़तियों बलबीर देशवाल, सुखबीर, चंद्रभान, सूबे सिंह वीरेंद्र सैनी ने कर्मचारी के वेतन दिलाने की मांग की है। इस मामले में एसडीओ विकास गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुमेर उनके द्वारा लगाया गया कर्मचारी नहीं है। वह वेतन नहीं दे सकते।