संदीप लोहान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व डा. राज सैनी बने महामंत्री
भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने जिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।
जागरण संवाददाता, जींद: भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने जिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जगह मिली है। कई नेताओं को प्रमोट किया गया है तो कुछ निष्क्रिय नेताओं को नेताओं को बाहर भी कर दिया गया है। 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री व 6 जिला सचिव बनाए गए हैं। छह मोर्चा के जिलाध्यक्ष में महिला व युवा मोर्चा का पद सफीदों हलके को मिला है। जुलाना हलके के युवा नेता संदीप लोहान राजपुरा भैण को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष के पद पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है तो डा. राज सैनी व जगदीश उझाना को जिला महामंत्री के पद मिला है। कविता शर्मा को महिला मोर्चा, प्रिस मुदगिल को युवा मोर्चा, बलवंत सिंहमार को एससी मोर्चा व विरेंद्र धरौदी को बीसी मोर्चा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला प्रधान राजू मोर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व सांसद संजय भाटिया से विमर्श के बाद कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया है। उपाध्यक्ष पद पर उचाना के हरेंद्र सिंह, जींद से सियाराम गोयल व तेजेंद्र ढुल, जोरा सिंह बडनपुर, सुखदीप बुआना व डीसी विकास को नियुक्त किया गया है। जिला सचिव पद पर उषा बिढ़लान, धर्मेंद्र शर्मा, सुखदेव राणा, शीशपाल भाणा, पुष्पा तायल व नरेंद्र पहल, कोषाध्यक्ष पद पर भीम सैनी, विरेंद्र खोखरी को जिला मीडिया प्रभारी व बबलू गोयल को सह मीडिया प्रभारी, रवि थनई को जिला आईटी प्रमुख नियुक्त किया है। --28 को बनाया कार्यकारिणी सदस्य
भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्यों में जितेंद्र सिंह रोड़ सफीदों, विरेंद्र सिवाह, फूल कुार मोर जाजवान, अजीतपाल चट्ठा, तलविद्र रसीदां, नारायणी शर्मा, नरेश सोंगरी उचाना मंडी, जयभगवान भोंगरा, सेवा पालवां, दिलबाग मखंड, जसबीर कुंडू जींद, रतन सिंह बैरागी बागनवाला, करण सिंह सैनी ढाणी, रामदास सफीदों, ईश्वर पांचाल जुलाना, सोमपाल रिटौली, सरदार परमजीत बोहली, नारायणदत्त पिल्लूखेड़ा, रामनिवास सफीदों, बिजेंद्र सिंह जुलाना, मुकेश शर्मा जींद, राजेश काजल जुलाना, इंद्र सिंह मोर छातर, बिजेंद्र ढांडा संगतपुरा, शिव कुमार मुआना, सुरेश जागलान ईंटल कलां, बिरेंद्र सिंह पाजू खुर्द, राजबीर रोहिला पिल्लूखेड़ा को शामिल किया गया है।