Move to Jagran APP

सज्जन सिंह बने ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह नरवाना को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 10:30 AM (IST)
सज्जन सिंह बने ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सज्जन सिंह बने ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र, नरवाना : भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह नरवाना को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इंटक के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रंजना शर्मा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसी पटेल ने सज्जन सिंह द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए की जा रही कड़ी मेहनत को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा।

loksabha election banner

प्रदीप कुमार ने कहा कि सज्जन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने से राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बहुत मजबूती मिली है और उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को बहुत मजबूती और मेहनत से निभाएंगे। इस अवसर पर सज्जन सिंह नरवाना ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आ•ाद, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का आभार जताया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.