यात्री शेड पर छत्त लगाने का काम शुरू
संवाद सूत्र उचाना। रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम पर पर यात्री शेड बनाने का काम काफी समय से चल
संवाद सूत्र, उचाना। रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम पर पर यात्री शेड बनाने का काम काफी समय से चल रहा है। यहां पर शेड का निर्माण तो काफी पहले हो चुका है, लेकिन छत्त उन पर नहीं लगाई गई थी। कोरोना के चलते काम काफी समय से रुका था। अब इन शेडों पर छत्त लगाने का काम शुरू हो चुका है। यहां पर चार लाख रुपये की लागत से चार शेडों का निर्माण करवाया जा रहा है। दोनों प्लेटफार्म पर दो-दो शेड बनाए जा रहे है। अमित, विकास, सुनील, रमेश ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड बनाने की मांग काफी पुरानी है। यहां पर जो शेड बने है वो कम है। बारिश, गर्मी के मौसम में शेड की जरूरत है। यहां पर शेड तो बना दिए गए थे, लेकिन इन पर छत्त नहीं लगी थी। अब छत्त लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। शेड बनने के बाद बारिश, गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। रेलवे के सीनियर इंजीनियर एसएस छोक्कर ने कहा कि चार लाख की लागत से चार यात्री शेडों का निर्माण किया जा रहा है जिन्हें यात्रियों को फायदा होगा।