Move to Jagran APP

भाणा ब्राह्मण में रोल मॉडल लड़कियों को किया सम्मानित

गांव भाणा ब्राह्मण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल मुखिया जगत सिंह की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन कर जिन लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा में मैरिट हासिल की थी और सबसे ज्यादा शिक्षित लड़कियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:50 AM (IST)
भाणा ब्राह्मण में रोल मॉडल लड़कियों को किया सम्मानित
भाणा ब्राह्मण में रोल मॉडल लड़कियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, नरवाना : गांव भाणा ब्राह्मण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल मुखिया जगत सिंह की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन कर जिन लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा में मैरिट हासिल की थी और सबसे ज्यादा शिक्षित लड़कियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन अनिल शांडिल्य ने किया। जगत सिंह ने बताया कि गांव की चार रोल मॉडल लड़कियों पूजा, नीरू, अनु व पूजा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों व अन्य सामाजिक गतिविधियों में नए-नए कीर्तिमान स्थापत कर अपना बेटी होने का फर्ज निभा रही हैं। इस मौके पर सरपंच सतपाल, एसएमसी प्रधान उषा देवी, रामदत्त, कर्ण सिंह, अनिल शांडिल्य, बलविन्द्र शर्मा, सिकंदर, ऋषिपाल सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.