रोल मॉडल लड़कियों को किया सम्मानित
गांव भाणा ब्राह्मण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल मुखिया जगत सिंह की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन कर जिन लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा में मेरिट हासिल की थी और सबसे ज्यादा शिक्षित लड़कियों को सम्मानित किया गया।
संवाद सूत्र, नरवाना: गांव भाणा ब्राह्मण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल मुखिया जगत सिंह की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन कर जिन लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा में मेरिट हासिल की थी और सबसे ज्यादा शिक्षित लड़कियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन अनिल शांडिल्य ने किया। जगत सिंह ने बताया कि गांव की चार रोल मॉडल लड़कियों पूजा, नीरू, अनु व पूजा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सरपंच सतपाल, एसएमसी प्रधान उषा देवी, रामदत्त, कर्ण सिंह, अनिल शांडिल्य, बलविन्द्र शर्मा, सिकंदर और ऋषिपाल मौजूद रहे।