जींद की वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप करेगी रेखा
हिमांशु गोयल, जींद प्रदेश की लड़कियां अब खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
हिमांशु गोयल, जींद
प्रदेश की लड़कियां अब खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इस ताजा उदाहरण जींद की वर्कशॉप में देखने को मिला। अब तक जींद की वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप पर लगने के लिए युवक ही अग्रसर रहे हैं। लेकिन पहली बार जींद की वर्कशॉप में भाणा ब्राह्माण की रेखा ने कदम रखा है। वह वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप पर एक साल तक कार्य करेगी। रेखा ने अप्रे¨टसशिप के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद अब इसका मेरिट में पांचवा स्थान रहा। रेखा मंगलवार को वर्कशॉप में काम करने के लिए गई। जहां इसने डब्ल्यूएम से मुलाकात की।
बतां दे कि रोडवेज की वर्कशॉप कर्मचारियों की कमी रहने की वजह से अप्रेंटिसशिप पर युवाओं की भर्ती कर काम चलाया जा रहा है। इसी के चलते दो माह पहले वर्कशॉप में विभिन्न ट्रेडों पर भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें आस पास के क्षेत्र से 780 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से छटनी के दौरान 390 उम्मीदवारों के फार्म चयनित किए गए थे ओर 325 उम्मीदवारों के फार्म रिजेक्ट कर दिए गए थे। जबकि वर्कशॉप में 36 उम्मीदवारों को ही लिया जाना था। लेकिन पिछले माह रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से यह भर्ती बीच में रुक गई थी। हड़ताल खत्म होने के एक माह बाद अब इनको मेरिट के आधार पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इन 36 उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर रखा गया। इन्हीं 36 में से रेखा का मेरिट के आधार पर चयन हुआ। रेखा ने बताया कि उसने आइटीआइ, बीए और रोहतक से सीटीआइ की है। इंस्ट्रक्टर के पद के लिए अनुभव चाहिए, जिसको लेने के लिए उसने वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप करने की सोची।
वर्जन..
वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप पर लगने के लिए पुरुष युवाओं की ही भीड़ लगी रहती है। जींद की वर्कशॉप में यह पहली ऐसी लड़की आई है, जो कि वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप करेगी। छात्रा को अभी टीआरसी के साथ वर्क पर लगाया गया है।
गुलाब ¨सह दूहन, वर्कर्स मैनेजर, रोडवेज, जींद।