Move to Jagran APP

रेखा धीमान बनी उड़ान हौसलों संस्था की प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : रेखा धीमान को उड़ान हौसलों संस्था का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 06:43 PM (IST)
रेखा धीमान बनी उड़ान हौसलों संस्था की प्रधान
रेखा धीमान बनी उड़ान हौसलों संस्था की प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : रेखा धीमान को उड़ान हौसलों संस्था का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति आज यहां हुई बैठक में की गई। नवनियुक्त अध्यक्षा रेखा धीमान का कहना है कि उड़ान हौंसलों की संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों कन्या भ्रूण हत्या, अनपढ़ता इत्यादि को दूर करना, मेडिकल कैंपों का आयोजन करना, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, खेलों में लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करना, बेसहारा लड़कियों की शादी करवाना, लड़कियों के लिए आत्मरक्षा कैंपों का आयोजन करवाना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि संस्था ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी। इस मौके पर राजकुमार गोयल, अजीत आर्य, संदीप ढिल्लो, ओमप्रकाश, रामधन जैन, राजकुमार भोला मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.