Move to Jagran APP

पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड : मनोहर लाल

संवाद सूत्र उचाना (जींद) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पांच साल के कार्यकाल में 75 हजार नौकरियां देने का रिकार्ड कायम करेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM (IST)
पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड : मनोहर लाल
पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड : मनोहर लाल

संवाद सूत्र, उचाना (जींद) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पांच साल के कार्यकाल में 75 हजार नौकरियां देने का रिकार्ड कायम करेगी। साढ़े चार साल के शासनकाल में 64 हजार नौकरियां हम दे चुके हैं। आने वाले छह महीनों में सरकार 10 हजार से अधिक नौकरियां देगी। वह रविवार को उचाना हलके के गांव डूमरखां कलां में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह और विधायक प्रेमलता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सोच को बदलने का काम किया है। आज पढ़ाई करने वाले युवाओं को नौकरी मिल रही है। अब से पहली की सरकारों में योग्यता पर नहीं, बल्कि सिफारिश, रुपयों पर नौकरी युवा लगते थे। हर कार्य में आज पारदर्शिता आई है। वो जो कहेंगे वो करेंगे, जो करेंगे वो ही बताएंगे। झूठे वायदे, घोषणा न तो कभी की है न ही करेंगे। हमारी सोच जन सेवा की रही है। बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कराने की सोच के तहत काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आज भाजपा में शामिल होने की होड़ दूसरी पार्टी के नेताओं में लगी है। भाजपा में दौड़-दौड़ कर आ रहे हैं। ये नेता कह रहे हैं टिकट देनी है तो दे देना। ना दो तो भी तुम्हारे साथ रहेंगे।

सीएम बोले : इनेलो से गठबंधन नहीं

इनेलो के झज्जर में राष्ट्रीय अधिवेशन में कर्ण चौटाला द्वारा पूर्व सीएम ओपी चौटाला की चिट्ठी पढ़ते हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से राय जानने के लिए हरा और भगवा रंग को एक करने की बात पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में इनेलो से गठबंधन को लेकर न तो किसी से कोई बात हुई है। न ही किसी से गठबंधन करने का सवाल है। 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। दस की दस सीटें बड़े अंतर से भाजपा जीतेगी। इस बार भाजपा चार सौ सीटें जीतेंगी।

प्रेमलता ने परिवार के सदस्य के लिए लोकसभा सीट

उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही राजनीतिक रहा है। लोकसभा चुनाव में वो उम्मीद करती हैं कि परिवार से किसी सदस्य को टिकट मिले। यह पार्टी को तय करना है कि हिसार, सोनीपत, रोहतक में से कौन सी सीट पर उनके परिवार के सदस्य को टिकट देती है। वे अपनी अरदास लगा सकते हैं। टिकट मिलेगी या नहीं मिलेगी, ये फैसला पार्टी को करना है। बता दें कि बीरेंद्र सिंह अपने आइएएस पुत्र विजयेंद्र सिंह के लिए हिसार या सोनीपत लोकसभा से टिकट मांग रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.