Move to Jagran APP

कच्चे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जुलाना नगरपालिका के कचे कर्मचारियों ने प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 07:50 AM (IST)
कच्चे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कच्चे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संवाद सूत्र, जुलाना : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जुलाना नगरपालिका के कच्चे कर्मचारियों ने प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में सौंपा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकुर ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र करसोला ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। राज्य अध्यापक संघ से राजपाल व सुरेंद्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। सहमति के बाद भी कर्मचारियों की मांगे सरकार पूरी नहीं कर रही है। नपा पार्षद सुभाष पांचाल ने कहा कि श्रम कानूनों को कहीं पर भी लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन पर उतर आएंगे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.