रामकुमार जैन बने करियाणा मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के प्रधान
करियाणा मर्चेन्ट्स एसोसिएशन की सोमवार को सदाव्रत अन्न क्षेत्र में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई।
जागरण संवाददाता, जींद : करियाणा मर्चेन्ट्स एसोसिएशन की सोमवार को सदाव्रत अन्न क्षेत्र में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से रामकुमार जैन को प्रधान और नीरज जैन को सहसचिव, वेद विरमानी को उपप्रधान और संजय मित्तल को महासचिव चुना गया। बैठक में 15 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।
प्रधान रामकुमार जैन ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीन जैन, अंकित मित्तल, पवन गर्ग, राजकुमार मित्तल, सुनील तायल, रामअवतार गोयल, हरिकेश शर्मा, सत्यवान जैन, अशोक कुमार, राकेश अरोड़ा, महेंद्र जैन, राधेश्याम जैन, विज मित्तल को शामिल किया गया। प्रधान ने कहा कि करियाणा मर्चेन्ट्स एसोसिएशन बीते 30 साल से व्यापारियों के हित में काम कर रहा है। करियाणा के सभी दुकानदारों के सहयोग से संगठन को नई ताकत मिलेगी। उपप्रधान वेद विरमानी ने कहा कि जल्द ही संगठन का बड़ा विस्तार किया जाएगा। सहसचिव नीरज जैन ने कहा कि एसोसिएशन का खुला समर्थन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के साथ है।
प्रदेश व्यापार मंडल के पाले में एसोसिएशन
प्रधान रामकुमार ने कहा कि करियाणा मर्चेन्ट्स एसोसिएशन शहर का सबसे पुराना संगठन है और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के साथ कई सालों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए बैठक में विशेष रूप से मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, नगर प्रधान ईश्वर बंसल, पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान राधेश्याम बिदल, पूर्व सचिव सुरेश गर्ग आदि मौजूद थे।