रैली खोलेगी जींद के विकास के दरवाजे : प्रेमलता
संवाद सूत्र, जुलाना : गौरव रैली में महिलाओं की अहम भागीदारी होगी और यह रैली जींद के विक
संवाद सूत्र, जुलाना : गौरव रैली में महिलाओं की अहम भागीदारी होगी और यह रैली जींद के विकास के दरवाजे खोलेगी। भाजपा सरकार विकास के मामले में पिछली सरकारों से काफी आगे है। इसी को देखते हुए लोग भाजपा से प्रतिदिन जुड़ रहे हैं। यह बात उचाना हलके की विधायक प्रेमलता ने कही।
बृहस्पतिवार को गतौली एवं हथवाला के ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद प्रेमलता ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है। सरकार का टारगेट देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म कर युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाना है। जुलाना से भाजपा प्रत्याशी रहे संजीव बुआना ने कहा कि गौरव रैली में जुलाना हलके से काफी संख्या में लोग भाग लेकर भाजपा के विकास कार्यों का सबूत देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल, निगरानी कमेटी प्रमुख सतीश सांगवान, राजेश मलिक, कर्मबीर लाठर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बांगर के लिए मील का पत्थर साबित होगी गौरव रैली : जोरा ¨सह
नरवाना : अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष जोरा¨सह बडनपुर ने हलका नरवाना के आधा दर्जन गांवों का धमतान मंडल अध्यक्ष मनदीप चहल के साथ दौरा किया। उन्होंने कहा कि गौरव रैली बांगर की धरती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के कई मंत्री शिरकत करेंगे। इसलिए ?ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भाजपा शीर्ष नेताओं को यह बताने का कार्य करें कि बांगर की धरती के लोगों का अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और पार्टी सबका साथ, सबका विकास के आधार पर सभी हलकों में समान कार्य करवा रही है।इस मौके पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्र ¨सह मोर, विरेन्द्र चोपड़ा, राजबीर बाल्मीकि, पवन कुमार, अंग्रेज कुमार, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।