राजकुमार को मिला भोला राष्ट्र गौरव सम्मान
महात्मा गांधी शिक्षा, समाज विकास संगठन के अध्यक्ष और अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार भोला को सामाजिक कार्यो के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड दिया गया है।
जासं, जींद : महात्मा गांधी शिक्षा, समाज विकास संगठन के अध्यक्ष और अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार भोला को सामाजिक कार्यो के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड दिया गया है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने करनाल में राष्ट्रीयस्तर का सम्मान समारोह आयोजित किया। उसमें देशभर की 121 चु¨नदा हस्तियों को सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के जींद से मेरी बेटी मेरा वैभव के राष्ट्रीय संयोजक और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक राजकुमार भोला को भी सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजा गया। पुलिस के शहीदों को समर्पित राष्ट्र गौरव अवार्ड सम्मान समारोह का मंच संचालन हॉलीवुड एवं बॉलीवुड की विख्यात एंकर सिमरन डीन•ा आहूजा ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने भी भाग लिया।