आदर्श बाल मंदिर में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
आदर्श बाल मंदिर उच विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बचों से कक्षानुसार प्रश्न पूछे गए।
संवाद सूत्र, नरवाना : आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से कक्षानुसार प्रश्न पूछे गए। प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में पारंगत बनाना है। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान लेने से शिक्षा का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता, बल्कि देश से जुड़ी संस्कृति, धरोहर, स्थिति व इतिहास के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय बाल कल्याण द्वारा आयोजित एकल गीत में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र शिवम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक सिगला, संदीप, दीपक शर्मा, सविता, आशिमा उपस्थित था।