छात्राओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था जेसीआइ (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) जींद सेंट्रल ने राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक व मुख्य वक्ता आइएमए स्टूडेंट विग उप्र के स्टेट प्रधान डॉ. मृत्युंजय गुप्ता ने शिरकत की। संस्था ने उपस्थित छात्राओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए।
जागरण संवाददाता, जींद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था जेसीआइ (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) जींद सेंट्रल ने राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक व मुख्य वक्ता आइएमए स्टूडेंट विग उप्र के स्टेट प्रधान डॉ. मृत्युंजय गुप्ता ने शिरकत की। संस्था ने उपस्थित छात्राओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए। अध्यक्ष जेसी राकेश सिघल ने बताया कि संस्था ने देशभर में महिलाओं को जागरूक करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए हैं। महिला कॉलेज में हुए कार्यक्रम में जेसीआइ जींद क्लासिक, जेसीआइ जींद सिटी व जेसी जींद ब्रदर्स ने भी अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर जेसी गगन अरोड़ा, जेसी एकता अरोड़ा, जेसीआइ जींद सिटी से जेसी मुकेश गांधी, जेसी जीन्द ब्रदर्स से रविन्द्र ढुल ने कार्यक्रम में भाग लिया। दोपहर में गंगापुत्रा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा प्रोफेसर, डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने भाग लिया। इस अवसर पर गंगापुत्रा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।