श्याम नगर में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जींद : शहर के श्याम नगर के एक मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। कालोनी के लोगों ने मकान के अंदर से दो महिला और दो युवकों को आपत्तिजनक हालात पकड़ा। इस दौरान एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। तीनों को महिलाओं ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।

श्याम नगर निवासी एकता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में दर्शन ¨सह के मकान को महिला अनिता ने किराये पर लिया हुआ है। अनिता यहां पर लड़कियों को बुलाकर वेश्यावृत्ति का धंधा करवाती है। जिसकी वजह से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। शुक्रवार को भी महिला अनिता ने दो लड़कियों और दो लड़कों को बुलाया था। इसकी सूचना लगते ही गली की महिलाएं इकट्ठी होकर कमरे में घुस गई। इस दौरान दो महिला व दो युवक आपत्तिजनक हालात में मिले। पकड़े गए युवक की पहचान गांव खरड़वाल निवासी जोनी के रूप में हुई। जबकि पकड़ी गई दोनों महिलाएं भी शहर की एक कालोनी की है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।