डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षिका ममता ने बचों को संबोधित करते हुए कहा कि चाचा नेहरू बचों को देश का भविष्य मानते थे।
जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षिका ममता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। वे कहते थे कि हम बच्चों को शिक्षित करके ही सपनों के भारत का निर्माण कर सकते हैं। संगीत शिक्षक कपिल ने बच्चों को गुरु गोबिद सिंह के पुत्रों की शहीदी की विस्तृत जानकारी दी। सातवीं की छात्रा प्रिया व सोनिया ने भी बाल दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों ने सुंदर कविताएं पेश की। शिक्षिका संजू आर्या की देखरेख में विशेष वैदिक हवन यज्ञ हुआ। मुख्याध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि बच्चे ही देश और राष्ट्र के भावी निर्माता हैं।