आज सुबह छह बजे से 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे निजी डॉक्टर
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों हो रहे हमले के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर 17 जून को सुबह छह बजे से 24 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान इमरजेंसी मेडिकल सुविधाओं के अलावा कोई कामकाज डॉक्टर नहीं करेंगे ओपीडी वार्ड सर्जरी कुछ नहीं चलेगा।
जागरण संवाददाता, जींद : पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों हो रहे हमले के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर 17 जून को सुबह छह बजे से 24 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान इमरजेंसी मेडिकल सुविधाओं के अलावा कोई कामकाज डॉक्टर नहीं करेंगे, ओपीडी, वार्ड, सर्जरी कुछ नहीं चलेगा।
आईएमए के प्रधान डॉ. अजय गोयल और महासचिव डॉक्टर सुशील मंगला ने बताया कि आईएमए जींद से संबंधित सभी डॉक्टर 17 जून अपने निजी अस्पताल बंद रखेंगे। यह हड़ताल आईएमए के राष्ट्रीय हड़ताल के आह्वान पर की जा रही है। दोनों डाक्टरों ने बताया कि सोमवार को सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं (इमरजेंसी को छोड़) बंद रहेंगी। मरीजों को निश्चित रूप से दिक्कत होगी, लेकिन चिकित्सक अब खुद पर हमला होने का इंतजार करने को तैयार नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में जिस तरह एक वृद्ध मरीज के उपचार के दौरान मारे जाने से लोगों को ट्रकों में भरकर अस्पताल लाकर डाक्टरों पर हमला करवाया गया, उसकी जितनी भी निदा की जाए कम ही है। आखिर कब तक डॉक्टर अपना फर्ज निभाते हुए असामाजिक तत्वों का निशाना बनेंगे। आईएमए पदाधिकारियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा देश भर में ही डाक्टरों पर हो रहे हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लेकिन सरकार डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने में विफल रही हैं। हर बार की तरह डॉक्टर इस बार आश्वासन पर चुप नहीं रह सकते।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप