प्राचार्य ओमप्रकाश नैन को शिक्षा बोर्ड करेगा सम्मानित
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमतान साहिब के प्राचार्य ओमप्रकाश नैन हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 20 दिसंबर को सम्मानित किए जाएंगे।
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमतान साहिब के प्राचार्य ओमप्रकाश नैन हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 20 दिसंबर को सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों में विद्यालय के प्रथम आने पर प्रदान किया जाएगा। बता दें कि प्राचार्य ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान की 39 छात्राओं में से 34 ने मैरिट में आकर उपलब्धि पाई थी। जिनमें से 9 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। जबकि शेष बची 5 छात्राओं की फर्स्ट पोजिशन रही थी। इतना ही नहीं गत वर्ष भी यह स्कूल हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्रथम आया था।10वीं की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा खुशी शर्मा पुत्री सतीश कुमार ने बोर्ड के टॉप 10 में 7वां स्थान हासिल किया था।