पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में निशा प्रथम
न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में जल बचाओ पर्यावरण बचाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता हुई। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या लाजवंती ढिल्लों ने की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:10 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अलेवा : न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता हुई। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या लाजवंती ढिल्लों ने की। विद्यालय के छठी से नौवीं कक्षा के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। छठी कक्षा से निशा ने प्रथम, आठवीं कक्षा की तानिया ने दूसरा और नौवीं कक्षा की ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या लाजवंती ढिल्लों ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती भी बड़ी धूम धाम से मनाया गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें