डीएवी स्कूल में हवन कर मनाया पूनम सूरी का जन्मदिन
डीएवी संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के 71वें जन्म दिवस समारोह के मौके पर डीएवी स्कूल में 71 कुंडीय मंगल यज्ञोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीडी विद्यार्थी ने बताया कि डॉ. पूनम सूरी न केवल एक सक्रिय सामाजिक व्यक्ति हैं बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी हैं।
जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के 71वें जन्म दिवस समारोह के मौके पर डीएवी स्कूल में 71 कुंडीय मंगल यज्ञोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीडी विद्यार्थी ने बताया कि डॉ. पूनम सूरी न केवल एक सक्रिय सामाजिक व्यक्ति हैं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी हैं। वे नागरिकों और देश को हमेशा अतुलनीय योगदान से विकसित और समृद्ध बनाने में मदद कर रही हैं। सोमवार को ही कक्षा 10वीं व 12वीं के बच्चों का नव सत्र का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने हवन किया। डीडी विद्यार्थी ने बताया कि हवन यज्ञ मानव जीवन का अभिन्न अंग है। बच्चों को समय की महत्ता बताते कहा कि विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का सबसे अनमोल समय होता है। यह समय हमारे भविष्य की नींव रखता है। सदैव उच्च लक्ष्य बनाएं और उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी, सत्य निष्ठा और मेहनत के साथ भरसक प्रयत्न करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।