हिदू महाविद्यालय में हुई राजनीति विज्ञान व रंगोली प्रतियोगिता
हिदू कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा लोकतंत्र में जनता की भागीदारी विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, जींद : हिदू कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 'लोकतंत्र में जनता की भागीदारी' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या अनिता कुमारी ने की। प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. पूनम काजल एवं अंजू ने निभाई। इस प्रतियोगिता में आशा ने प्रथम, अन्नु ने द्वितीय एवं नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या अनिता कुमारी ने बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष नीलम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।