सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन में राजनैतिक पार्टियां ही निभा सकती है अहम भूमिका : बीरेंद्र ¨सह
इस्पात मंत्री बीरेंद्र ¨सह ने कहा कि धार्मिक संगठन, मंदिर जैसी संस्थाएं समाज को बदलने की क्षमता नहीं रखते, जबकि सामाजिक व्यवस्था व आर्थिक परिवर्तन करने के लिए राजनैतिक पार्टियां ही अहम भूमिका निभा सकती है।
संवाद सूत्र, सफीदों : इस्पात मंत्री बीरेंद्र ¨सह ने कहा कि धार्मिक संगठन, मंदिर जैसी संस्थाएं समाज को बदलने की क्षमता नहीं रखते, जबकि सामाजिक व्यवस्था व आर्थिक परिवर्तन करने के लिए राजनैतिक पार्टियां ही अहम भूमिका निभा सकती है। वे कस्बे की सैनी धर्मशाला में आयोजित भारत विकास परिषद के प्रांतिय अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक गर्ग ने की। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष केके अरोड़ा, वासुदेव बंसल, जियालाल बंसल, हुक्मचंद गोयल मौजूद रहे। बीरेंद्र ¨सह ने कहा कि भारत विकास परिषद को अपने सदस्यों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि वो जनता की उम्मीद पर खरा उतर सके।