यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैंपल फेल आने पर कीटनाशक कंपनी पर लगाया जुर्माना
सैंपल फेल आने पर कीटनाशक कंपनी पर लगाया जुर्माना जागरण संवाददाता जींद। उचाना मंडी स्थि

सैंपल फेल आने पर कीटनाशक कंपनी पर लगाया जुर्माना
जागरण संवाददाता, जींद।
उचाना मंडी स्थित एक दुकान से लिए गए कीटनाशक के सैंपल फेल आने पर अदालत द्वारा निर्माता कंपनी व विक्रेता को दस-दस हजार रुपये जुर्माना किया गया है।
कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक डा. नरेंद्र पाल ने बताया कि 2018 में उचाना मंडी स्थित एक दुकान से रैमन केमिकल एंड फर्टिलाइजर कंपनी द्वारा तैयार की गई कीटनाशक इमिडाक्लोप्रीड 30.5 प्रतिशत एससी का नमूना लिया गया था। इस नमूने को सिरसा की कीटनाशक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था, जांच उपरांत यह नमूना अपने निर्धारित मानक दंडों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद कंपनी द्वारा इस सैंपल की दोबारा जांच करवाई गई, लेकिन इसमें भी सैंपल फेल आया।
इसके बाद इस मामले को अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस पर अदालत ने दवा निर्माता कंपनी व विक्रेता को दस-दस हजार रुपये जुर्माना लगा दिया है।
महिला का पीछा करके गाली-गलौज करने पर एक नामजद
जागरण संवाददाता, जींद : शहर की एक कालोनी में महिला का पीछा करने व गाली-गलौज करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त को वह कालोनी की गली से निकल रही थी। इसी दौरान नई दिल्ली निवासी नितेश आहुजा ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। इसके कारण उसको कालोनी में शर्मसार होना पड़ा। बाद में आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित नितेश आहुजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
