Move to Jagran APP

धनतेरस पर की लोगों ने चांदी के बर्तनों की खरीदारी

दीपावली से पहले धनतेरस के पर्व को लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया। इस दिन चांदी के बर्तन की खरीद को शुभ माना जाता है। बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी के लोगों की भीड़ नजर आई। ज्वैलर्स की दुकान पर भी भीड़ रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 09:21 AM (IST)
धनतेरस पर की लोगों ने चांदी के बर्तनों की खरीदारी
धनतेरस पर की लोगों ने चांदी के बर्तनों की खरीदारी

संवाद सूत्र, उचाना : दीपावली से पहले धनतेरस के पर्व को लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया। इस दिन चांदी के बर्तन की खरीद को शुभ माना जाता है। बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी के लोगों की भीड़ नजर आई। ज्वैलर्स की दुकान पर भी भीड़ रही। यहां पर लोगों ने चांदी के गणेश, लक्ष्मी, चांदी के नोट की खरीद भी की।

prime article banner

मांगेराम, अमित, नरेंद्र, ऋषि ने कहा कि धन तेरस पर चांदी के आभूषण, बर्तन की खरीद शुभ माना जाता है। वे अपने परिवारों के साथ वो चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदने गए। वहीं दीपावली के पर्व से पहले बाजारों में कपड़ों सहित अन्य सामान की सेल लगी। इन सेलों पर आम दिनों की अपेक्षा लोगों को कपड़े सहित अन्य सामान सस्ता मिलता है।

रेलवे रोड, लितानी रोड, डाकघर रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, रेलवे स्टेशन चौक सहित विभिन्न बाजारों में अलग-अलग सामानों की सेल लगाई गई थी। दीपावली से पहले लोग अपने परिवारों के साथ खरीदारी को बाजारों में आ रहे है। खरीदारी करने आई बिमला, कविता, सुमन, प्रीति, पूनम ने कहा कि दीपावली पर बाजारों में लगने वाली सेल में आम दिनों की अपेक्षा कम दाम में सामान मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.