हर वर्ग के लोग भाजपा में हो रहे शामिल: प्रेमलता
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत विधायक प्रेमलता ने अपने बूथ नंबर-1 के बूथ एजेंटों कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज हर वर्ग के लोग भाजपा में आना चाहते हैं।
संवाद सूत्र, उचाना: भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत विधायक प्रेमलता ने अपने बूथ नंबर-1 के बूथ एजेंटों, कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज हर वर्ग के लोग भाजपा में आना चाहते हैं। कांग्रेस, जेजेपी से भी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले विस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, जितेंद्र श्योकंद, शिवकुमार शर्मा, सीसराम, गंगा, बंटी वाल्मीकि, राममेहर वाल्मीकि, सतीश, मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।