शिवपुरी कॉलोनी में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर : सहवाग
जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग की अगुवाई में चल रहे कांग्रे
जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग की अगुवाई में चल रहे कांग्रेस घर घर अभियान के तहत जींद कांग्रेस ईकाई के कार्यकर्ता शहर की शिवपुरी कॉलोनी में आमजन से रूबरू हुए। कालोनीवासियों ने सहवाग को बताया कि कॉलोनी की गालियां कच्ची पड़ी हैं, पेयजल आपूर्ति का संकट बना हुआ है। सीवरेज और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कहने को शिवपुरी कॉलोनी है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भाजपा सरकार ने लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया है। सहवाग ने कहा की जींद हलका भाजपा सरकार की भेदभाव और जनविरोधी नीतियों का शिकार बना हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार आमजन व गरीबों को निश्शुल्क ईलाज और शुद्ध पेयजल भी नहीं मुहैया करवा सकती, ऐसी निक्कमी और नकारा सरकार को एक दिन भी सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस अवसर पर सतीश सरपंच, सुरेंद्र शर्मा, सोमबीर मलिक, विनोद बेनीवाल, कैप्टन बलवान खटकड़, कैप्टन राजवीर, सियाराम पंचाल, विक्रम काशी, जयकिशन पंचाल, संतोष शयोकंद, संजय खान, इलियास खान,राजकुमार शर्मा, राजेश, परवीन बामणिया, विकास ओहलयाण, संतोष दातान, बाला शर्मा, किशोर, फिरोज खान, बिजेंद्र करेला, खजान ¨सह रेढू, सौरभ भटनागर, हन्नी जैन, अनिल राणा, ओमप्रकाश कश्यप, अंकित बंसल, सतपाल बिगाना, ललिता शर्मा, मास्टर तेजभान, जोरा बाल्मिकी, गुरप्रीत, बलवंत मौजूद थे।