आधारशिला स्कूल में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पवन और पंकज रहे प्रथम
आधारशिला स्कूल में शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रश्नोत्तरी का मुख्य विषय भारतीय संसद था। इस कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के बचों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, जींद : आधारशिला स्कूल में शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रश्नोत्तरी का मुख्य विषय भारतीय संसद था। इस कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल निर्देशिका अंजु सिहाग ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा नारंग ने भारतीय संसद के बारे में बताते हुए की। सर्वप्रथम आठवीं कक्षा के छात्रों को चार समूहों में बांटा गया फिर उनसे भारतीय संसद से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस तरह से आठवीं कक्षा के सभी छात्रों ने संसद की प्रणाली को प्रश्नोत्तरी के रूप में मंच पर प्रस्तुत किया। इसमें पवन और पंकज ने प्रथम, प्रतीक और हितेश ने द्वितीय और स्नेहा और दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य केके भार्गव ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन होना चाहिए।