धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन होगा मजबूत : कंडेला
हरियाणा सहकारी श्रम निर्माण संघ के पूर्व चेयरमैन व खाप नेता चौ. टेकराम कंडेला ने ओम प्रकाश धनखड़ को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद जताया है।
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा सहकारी श्रम निर्माण संघ के पूर्व चेयरमैन व खाप नेता चौ. टेकराम कंडेला ने ओम प्रकाश धनखड़ को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद जताया है। कंडेला ने कहा कि धनखड़ पार्टी व संगठन से जुड़े हुए पुराने नेता हैं। वह पिछली सरकार में कृषि पंचायत मंत्री भी रह चुके हैं। उनको हरियाणा की राजनीति में काफी अच्छा अनुभव भी है। उनके इसी अनुभव का पार्टी व संगठन को बहुत फायदा होगा। हरियाणा की खापों में भी धनखड़ अच्छी पकड़ रखते हैं। कंडेला ने कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ जमीन से जुड़े हुए, संगठन के अनुभवी तथा हर छोटे से बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने वाले ईमानदार नेता हैं। उनके साथ जन कल्याण मंच कैथल अध्यक्ष सुभाष बड़सीकरी, राममेहर कंडेला, प्रदीप शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख देवेंद्र उर्फ काला, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार, पंच कृष्ण, पूर्व पंच आभेराम, पंच सुधीर आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।