जिस दिन हम बुलेट ट्रेन दूसरों को बेचेंगे, तभी ऊंचा होगा देश का नाम : खेमका
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में शुक्रवार को खेल विभाग प्रधान सचिव
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में शुक्रवार को खेल विभाग प्रधान सचिव आइएएस अशोक खेमका ने गुरुकुल में बने इंडोर स्टेडियम का उद्धाटन किया। इस मौके पर उनके साथ एडीसी जींद विक्रम ¨सह, एसडीएम सफीदों मंदीप ¨सह, सत¨वद्र मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान मा. रामपाल आर्य, गुरुकुल संस्थापक व संचालक स्वामी धर्मदेव ने की। उद्धाटन समारोह के बाद प्रधान सचिव ने गांगोली गांव में जाकर वहां पर बने खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जहां तक खेल नर्सरी की बात है। खेल नर्सरी प्राप्त करने के लिए अच्छे कोच की आवश्यकता होती है। पहले अच्छा कोच ढूंढे, क्योंकि खेल में कोच की भूमिका अहम होती है, नर्सरी अपने आप मिल जाएगी। उन्होंने कन्या गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों से खेल से जुड़े प्रश्न किए, छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर दिए। खेमका ने कहा कि हरियाणा सरकार की नीति है खिलाड़ियों को खेलों में महानवाब बनाने की। अच्छे खिलाड़ियों को सरकार नौकरी भी देती है। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभाओं को लगन, मेहनत व पूरे मन से निखारे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परंतु इसके साथ पढ़ाई भी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जापान ने बुलेट ट्रेन 1965 में बनाई थी। हम 50 साल में भी बुलेट ट्रेन नहीं बना पाए। जिस दिन हम राफेल व बुलेट ट्रेन बनाकर दूसरों को बेचेंगे, तभी भारत देश का नाम होगा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी विनोद बाला, गुरुकुल प्राचार्या मीना मलिक, प्रधान संदीप मुआना, योगेश आर्य, आचार्य सर्वमित्र, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतप्रकाश जामनी मौजूद रहे।