ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में बनेगी इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार : विधायक ढुल
जागरण संवाददाता, जींद : जुलाना के बुआना गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक परमेंद्र ¨सह ढ
जागरण संवाददाता, जींद : जुलाना के बुआना गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक परमेंद्र ¨सह ढुल की उपस्थिति में इनेलो में शामिल हुए। विधायक ने उनका स्वागत किया।
विधायक ढुल ने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो और बसपा के गठबंधन की लहर चल रही है। चुनावों में भाजपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा और प्रदेश में इनेलो, बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार वाले शासन से दुखी होकर जनता ने भाजपा को वोट दिये थे, लेकिन भाजपा सरकार के राज में भी भ्रष्टाचार जोरो पर है।
उन्होंने संगठन के अंदर बिखराव की बात को दरकिनार करते हुए कहा कि इनेलो के समर्पित कार्यकर्ता इनेलो बसपा गठबंधन के झंडे के तले चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब हैं। अगर थोड़ी बहुत गलतफहमियां हैं, तो वे जल्द दूर कर ली जाएंगी। उन्होंने भाजपा को पूंजीपति वर्ग की समर्थक बताते हुए कहा कि भाजपा के राज में अमीर आदमी और अधिक अमीर हो रहा है जबकि गरीब आदमी और अधिक गरीब हो रहा है। प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसानों, छोटे व्यापारियों और दलित वर्ग के कर्जे माफ किए जाएंगे। पार्टी में ईश्वर ¨सह, अतर ¨सह, सुधीर कुमार, रामभज ¨सह, जय ¨सह, सोनू, दिनेश कुमार, सुमित कुमार आदि के परिवार शामिल हुए। इस अवसर पर पंडित धर्मराज कौशल, कैप्टन रणधीर चहल, महेंद्र जांगड़ा, चंद्र बुआना, वजीर ¨सह आदि मौजूद रहे।