Move to Jagran APP

अब मनोहर सरकार में मंत्री बन सकते हैं कृष्ण मिढ़ा

लोकसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जींद जिले मनोहर सरकार में भागीदारी दिला सकती है। चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। ऐसे में उनकी सीट खाली हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि नायब सैनी की जगह जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा को मनोहर मंत्रिमंडल में जगह मिली सकती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:30 AM (IST)
अब मनोहर सरकार में मंत्री बन सकते हैं कृष्ण मिढ़ा
अब मनोहर सरकार में मंत्री बन सकते हैं कृष्ण मिढ़ा

कर्मपाल गिल, जींद

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जींद जिले मनोहर सरकार में भागीदारी दिला सकती है। चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। ऐसे में उनकी सीट खाली हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि नायब सैनी की जगह जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा को मनोहर मंत्रिमंडल में जगह मिली सकती है।

जींद जिले में भाजपा के दो विधायक हैं। उचाना कलां से प्रेमलता और जींद से डॉ. कृष्ण मिढ़ा। 2014 के विधानसभा चुनाव में जिले से सिर्फ प्रेमलता ही भाजपा की विधायक बनी थी। लेकिन उनके पति चौ. बीरेंद्र सिंह केंद्र सरकार में मंत्री थे, इसलिए उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया। अब जनवरी में हुए जींद उपचुनाव में डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने जीत हासिल करके जिले में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ाकर दो कर दी। नायब सैनी की जगह खाली होने के कारण जींद को सरकार में भागीदारी मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। लोकसभा चुनाव में जींद जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी, इसलिए मिढ़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि जींद उपचुनाव में मिढ़ा की जीत से ही प्रदेशभर में भाजपा के पक्ष में जोरदार हवा बन गई थी। जींद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक को 40523 वोटों की लीड मिली है, जो जींद उपचुनाव से तीन गुणा से भी ज्यादा है। जींद प्रदेश के मध्य में है, इसलिए यहां का संदेश पूरे प्रदेश में जाता है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल मिढ़ा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.