निडानी के खेल स्कूल की अंजलि का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित
संवाद सूत्र, जुलाना : निडानी के खेल स्कूल की महिला पहलवान अंजलि का चयन विश्व कुश्ती प्रतियोगिता क
संवाद सूत्र, जुलाना : निडानी के खेल स्कूल की महिला पहलवान अंजलि का चयन विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंजलि 59 किलोग्राम भार वर्ग में 12 से 18 नवंबर तक रोमानिया में होने वाले विश्व प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। अंजलि के चयन से क्षेत्र में खुशी है।
निडानी के भाई सुरेंद्र ¨सह मलिक मेमोरियल खेल स्कूल की प्राचार्या राजवंती मलिक ने बताया कि हाल में ही औरंगाबाद में संपन्न हुई इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में अंजलि ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच अन्य पहलवानों ने भी पदक हासिल का अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया था। इन पहलवानों में अंशु मलिक ने 62 किलोग्राम भार वर्ग गोल्ड, मोनिया ने 68 किलोग्राम में गोल्ड, मीनाक्षी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर तथा अंजु ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और निशा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य हासिल किया था। संस्थान के संरक्षक डॉ. महेंद्र ¨सह मलिक, चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने अंजलि और कोच जगदीश को बधाई दी है।