नोटिस के बाद भी एनएचएम कर्मचारी रहे हड़ताल पर
जागरण संवाददाता, जींद : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 01:21 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 01:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अगर कोई अधिकारी टर्मिनेशन पत्र देने आता है तो इन आदेशों की प्रति की होली जलाई जाएगी।
एनएचएम कर्मचारी जिला प्रधान कमलेश ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला है। उनका कहना है कि सरकार ने जो तुगलगी फरमान जारी किया है, इससे कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें