एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, विधायक को सौंपा ज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। एनएचएम मिशन डायरेक्टर के आदेश पर हड़ताल पर चल रहे 265 कर्मचारियों में से 157 को नोटिस दिया हुआ है। इसमें आदेश दिए गए है कि मंगलवार तक ड्यूटी पर नहीं लौटने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी, लेकिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब बुधवार को हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जागरण संवाददाता, जींद : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। एनएचएम मिशन डायरेक्टर के आदेश पर हड़ताल पर चल रहे 265 कर्मचारियों में से 157 को नोटिस दिया हुआ है। इसमें आदेश दिए गए है कि मंगलवार तक ड्यूटी पर नहीं लौटने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी, लेकिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब बुधवार को हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों ने सोमवार को भी नागरिक अस्पताल में धरना जारी रखा। संचालन डॉ. नवीन ने किया, जबकि कर्मी संजीव कुमार, अमित लडवाल, सुनील श्योकंद, कर्मबीर ढुल, राजरानी, सरिता, कमलेश बधाना, पूजा क्रमिक अनशन पर बैठे। बाद में कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए एनएचएम कर्मचारी नेता गौरव सहगल, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान जयनारायण, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि सरकार 13500 एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करे। जिले के सभी कर्मचारी अपनी बर्खास्तगी मंाग रहे हैं तो अधिकारी कर क्यों नहीं रहे।