विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में करीब तीन किलो गांजा बरामद, हांसी के संदीप और बंटी गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:36 PM (IST)

जींद डिटेक्टिव स्टाफ ने हांसी के संदीप और बंटी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 946 ग्राम गांजा ...और पढ़ें

जींद में करीब तीन किलो गांजा बरामद। फोटो जागरण

जींद में करीब तीन किलो गांजा बरामद। फोटो जागरण

HighLights

  1. जींद डिटेक्टिव स्टाफ ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

  2. उनके कब्जे से 2 किलो 946 ग्राम गांजा पत्ती बरामद।

  3. आरोपित संदीप और बंटी हांसी जिले के निवासी हैं।

जागरण संवाददाता, जींद। डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने हांसी जिले के गांव माढा निवासी संदीप व बंटी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलो 946 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। दोनों को शहर थाना पुलिस को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ जींद की एक टीम गश्त एवं अपराध की रोकथाम के लिए शुक्रवार शाम को पटियाला चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन जींद के पास चौराहे पर पहुंचकर दो युवकों को काले रंग की स्कूटी समेत काबू किया।

नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी प्रक्रिया अमल में लाई गई। तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे बैग से पालीथिन में दो किलो 946 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ व स्कूटी को नियमानुसार कब्जे में लिया गया। आरोपितों की पहचान हांसी जिले के गांव माढा निवासी संदीप व बंटी के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।