नवरंग संगीत समिति सदस्यों ने गीतों से महेंद्र कपूर को किए श्रद्धा सुमन अर्पित
संवाद सूत्र, नरवाना : नवरंग संगीत समिति की मासिक बैठक हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी स्थित वेद प्रकाश
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : नवरंग संगीत समिति की मासिक बैठक हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी स्थित वेद प्रकाश वर्मा के निवास पर अनिता गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रसिद्ध गायक कलाकार स्व. महेंद्र कपूर द्वारा गाए गीतों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसमें जीवन प्रकाश ने दोस्त दोस्त ना रहा, तो विनोद ने दिल की ये आरजू थी कोई दिलरुबा, गीत से सब को रोमांचित कर दिया। ओम प्रकाश शर्मा ने नीले गगन के तले गीत, वहीं डॉ. आशीष ने सत्यम, शिवम, सुंदरम गीत गाकर ईश्वर की स्तुति की। उषा वर्मा ने तुम जब याद आए बहुत याद आए, गीत से सबका मन मोह लिया, तो नवोदित गीतकार हर्षा वर्मा ने तोरा मन दर्पण कहलाए, गीत गुनगुनाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें