नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर
जींद नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन पंजाब के अमृतसर साहिब से चलकर बुधवार देर रात जींद पहुंचा। संगतों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। जो बोलो सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से शहर गूंज उठा।
जागरण संवाददाता, जींद : नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन पंजाब के अमृतसर साहिब से चलकर बुधवार देर रात जींद पहुंचा। संगतों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। जो बोलो सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से शहर गूंज उठा।
नगर कीर्तन नरवाना गुरुद्वारा नौवीं पातशाही खरकभूरा, उचाना व गुरुद्वारा नौवीं पातशाही खटकड़ व टोल प्लाजा से होकर शहर में पहुंचा। इसका नेतृत्व एसजीपीसी डबवाली सदस्य जगशीर सिंह मंगियाना कर रहे थे। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के मैनेजर सुखविदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर जगह-जगह मिठाइयों, खाने, ठंडे पेय पदार्थों एवं आइसक्रीम के स्टाल लगाए गए। जयकारों से शहर में उत्सव का माहौल बन गया।
गुरुघर के प्रवक्ता बलविद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में शामिल गुरु तेग बहादुर साहिब के समय काल की दुर्लभ वस्तुओं व शस्त्रों के दर्शन संगतों ने किए। नगर कीर्तन का ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब पर पहुंचा। यहां आतिशबाजी की गई। वीरवार सुबह गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब से रवाना होने पर गोहाना रोड पर पाहवा टेंट हाउस, सफीदों बाईपास पर सुखमनी सेवा सोसायटी अर्बन एस्टेट और बाइपास पर डॉट रथ की संगत की तरफ से स्वागत किया गया। इसके उपरांत नगर कीर्तन का किनाना व जुलाना की संगत ने स्वागत किया। नगर कीर्तन यहां से रवाना हो कर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही लाखनमाजरा, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही बंगला साहिब रोहतक, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही माई का डेरा रोहतक, सांपला व बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगा। इस मौके पर मालिक सिंह चीमा, जोगिद्र सिंह पाहवा, गुरजिदर सिंह, गुरविदर सिंह रत्तक, रंजीत सिंह, महेंद्र सिंह, हरविदर सिंह, प्रीतम सिंह, जसबीर सिंह, कमलजीत कौर, जोगिदर कौर, आज्ञापाल सिंह, शोभा सिंह, किरपाल सिंह, गुरविदर सिंह, दर्शन सिंह, हरबंश सिंह, सतनाम सिंह, अशोक सचदेवा, गुरदीप, सुभाष अनेजा व पूर्ण सिंह मौजूद रहे।
संगतों ने किया स्वागत
बलविद्र सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक नगर कीर्तन का जींद शहर में प्रवेश करने पर पटियाला चौक पर सिंह सभा गुरुद्वारा रेलवे जंक्शन, गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर व गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बिजली घर की संगत ने स्वागत किया। इसके बाद नगर कीर्तन रुपया चौक पर पहुंचा तो गुरुद्वारा सिंह सभा भारत सिनेमा रोड व पंजाबी गुरुद्वारा झांझ गेट की संगत की तरफ से तथा सफीदों गेट पर दड़ा पर स्थित गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर व गुरद्वारा भाई सोहना सिंह की संगतों द्वारा सामुहिक तौर पर नगर कीर्तन के दर्शन किए। पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर मन्नतें मांगी।