सांसद सैनी बोले : 25 को मैदान छोड़ देगी भाजपा
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेता एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 25 जनवरी को शहर में व्यापारी भाइयों, दुकानदारों, रेहड़ी वालों, मजदूरों, कामगारों आदि से पार्टी प्रत्याशी विनोद आशरी के लिए जनसैलाब सड़कों पर निकलेगा। उस दिन भाजपा जींद उपचुनाव को छोड़कर भाग खड़ी होगी।
जागरण संवाददाता, जींद

रविवार को सैनी ने शहर में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी बंद होती दुकान को देख अफवाहों के सहारे निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने दावा किया कि विश्वकर्मा समाज ने पार्टी प्रत्याशी विनोद आशरी को अपना खुला समर्थन दिया है। पांचाल, जांगड़ा, सुनार, सुथार, रामगढि़या, धीमान, पाल, सैन, गडरिया समाज ने उपस्थित होकर ढोल-नगाड़ों और लड्डूओं से तौलकर स्वागत किया। सांसद सैनी ने सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा को नमन किया और कहा यह समाज रचनाकार है इसमें समाज की रचना की है। उन्होंने कहा हम सुई से जहाज तक बनाते हैं लेकिन फायदा कोई और उठाता है। उन्होंने कहा कि मैं भी लोहार हूं और लोहे का काम करता हूं। सांसद सैनी ने कहा कि सभी पार्टियों की सरकारों ने हमारे साथ धोखा किया है। इस मौके पर किशन लाल पांचाल, जांगड़ा समाज अध्यक्ष चंद्रपाल, कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल, युवा अध्यक्ष प्रीतम, जिला अध्यक्ष सुरेंदर जांगड़ा, जिला अध्यक्ष प्रदीप जांगड़ा, रोशन लाल धीमान, जिले ¨सह पाल आदि मौजूद थे।