विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: भाजपा के इस सांसद ने नड्डा को कहा जजपा के साथ रहा गठबंधन तो छोड़ देंगे पार्टी, कांग्रेस पर कसा तंज

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 10 Jan 2024 01:27 PM (IST)

Jind News सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा राष्ट्रीयध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश में गठबंधन धर्म निभाने की बात कहने पर ...और पढ़ें

Haryana News: सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। फाइल फोटो
Haryana News: सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, उचाना (जींद)। सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा राष्ट्रीयध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश में गठबंधन धर्म निभाने की बात कहने पर कहा कि भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन रहेगा तो हम (बीरेंद्र सिंह परिवार) भाजपा में नहीं रहेंगे।

दो अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जींद में आयोजित हुई मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम में खुले मंच से ये बात कह चुके थे कि भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन रहा तो हम भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। इस बात पर आज भी हम कायम है। सांसद बृजेंद्र सिंह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

कांग्रेस विपक्ष में है इसलिए उन्हें यात्राएं निकाले की जरूरत-बृजेंद्र सिंह

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा की यात्रा पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है इसलिए उन्हें यात्राएं निकाले की जरूरत है। भाजपा बीते दस साल से केंद्र, प्रदेश में सत्तासीन है। पश्चिमी छोर से लेकर पूर्व छोर तक आपको हर जगह से जिस प्रकार से भाजपा की मौजूदगी है वो आपको मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: राम मंदिर के बहाने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सैलजा ने भाजपा पर बोला हमला, प्रभारी बाबरिया को दी ये नसीहत

पूरे भारत में भाजपा के साथ उनका कार्यकर्ता-सिंह

जिससे आभास हो जाएगा कि किस प्रकार से पूरे भारत में भाजपा के साथ उनका कार्यकर्ता जुड़ा हुआ है। बुडायन के कापड़ो रोड पर सर छोटूराम के नाम से बने पार्क में सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा ओपन जिम के लिए शेड, वाल्मीकि चौपाल, एससी चौपाल के लिए रखी गई सभी मांगों को सांसद ने मंजूर किया।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा में लोकसभा के साथ नहीं होंगे विधानसभा चुनाव! जेपी नड्डा की इस बैठक से मिले बड़े संकेत